निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने छह दिन बाद दोबारा मंगलवार की देर शाम बरेली आकर समर्थकों में जोश भर दिया। उनके लाल फाटक रोड स्थित परशुराम धाम पहुंचते ही समर्थकों ने माला-फूल से स्वागत कर जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान अलंकार ने एससी-एसटी एक्ट को देश का काला कानून बताया। केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छह फरवरी तक यह काला कानून वापस नहीं लिया जाता है तो देशव्यापी आंदोलन शुरू करते हुए वह सात फरवरी को दिल्ली के लिए पैदल कूच करेंगे।