बरेली के बारादरी इलाके में मालियों की पुलिया के पास रात में ट्रक रोककर ड्राइवर और क्लीनर सड़क किनारे बैठकर खाना बना रहे थे। इसी दौरान इनके रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। ट्रक ड्राइवर और क्लीनर ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। चालक ने सिलिंडर को सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद चालक और क्लीनर खाने का सामान ट्रक में रखकर ट्रक लेकर भाग गए। बीच सड़क पर आग का गोला बने सिलिंडर से लिपटें निकलती रही। थोड़ी देर में तेज धमाके के साथ फट गया। वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बना लिया।