बरेली जिले में 45 रोहिंग्या-बांग्लादेशी चिह्नित किए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 11 भोजीपुरा थाना क्षेत्र में रहते हैं। सभी की नागरिकता की जांच शुरू हो गई है। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के शुरुआती दो दिनों में पुलिस को यह सफलता मिली है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को अवैध रूप से निवास कर रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 83 स्थानों पर चेकिंग की गई। इसमें 775 लोगों की कुंडली खंगाली गई। इस दौरान 45 घुसपैठिए मिले। उनके दस्तावेज परखे जा रहे हैं।