बरेली के एक निजी अस्पताल में नौ महीने से पहले जन्मी एक बच्ची को बचाकर डॉक्टरों ने कमाल कर दिखाया। वैसे तो प्रीमैच्यूर डिलीवरी के बहुत से मामले आते हैं लेकिन इस बच्ची की डिलीवरी का मामला बाकि मामलों से बिल्कुल अलग था। दरअसल बच्ची के बचने की उम्मीद खुद उसके माता- पिता ने भी छोड़ दी थी लेकिन अब वो डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहे।