फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सस्ता होने को तैयार....बाराबंकी का बाजार, 45 हजार की एलईडी 40 हजार में, क्या-क्या होगा सस्ता आप भी जाने

त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बाराबंकी का बाजार अब और सस्ता होने जा रहा है। जूते से लेकर सूखे मेवे, घरेलू उपयोग की चीज़ों से लेकर बच्चों के सामान तक कई रोज़मर्रा की वस्तुएं अब कम दाम पर आसानी से उपलब्ध होंगी। जानकारी के मुताबिक अब 2500 रुपये तक के जूते बाजार में मिलेंगे। सूखे हुए ब्राज़ील नट्स, बादाम, हेज़लनट्स, पिस्ता, चेस्टनट और अन्य ड्राईफ्रूट भी पहले से कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही टूथ पाउडर, मोमबत्तियां, माचिस, दूध पिलाने की बोतलें, निप्पल, कपास और जूट के शॉपिंग बैग, लकड़ी के टेबलवेयर और किचनवेयर भी सस्ते होंगे। यही नहीं, चीनी मिट्टी के बर्तन, सिलाई की सुइयां, सिलाई मशीनें, लोहे-स्टील के स्टोव, हरिकेन लैंप, पेट्रोमैक्स, बांस-बेंत के फर्नीचर, छतरियां, कंघी, हेयरपिन और नैपकिन जैसी चीजें भी अब कम दाम में मिलेंगी। फलों की श्रेणी में खजूर, अंजीर, अनानास, अमरूद, आम, संतरा, कीनू, अंगूर, नींबू और लाइम भी उपभोक्ताओं के बजट में होंगे। साफ है कि बाजार में इन वस्तुओं की कीमत घटने से आम उपभोक्ता की जेब पर बोझ कम होगा और त्योहारी सीजन की रौनक भी बढ़ेगी। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें