फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर टकराई कारें, पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया क्या हुआ था

बाराबंकी के हैदरगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे में दो कारों की टक्कर के बाद आग लग गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किमी 51. 600 पर सुबेहा के गांव डीह गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक्सप्रेस वे पर खड़ी एक वैगन आर में पीछे से एक ब्रेजा कार टकरा गई जिससे वैगन आर में लग गई और दोनों वाहन जल गए। हादसे में एक महिला व किशोरी सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों में नौ लोग सवार थे। सभी को हैदरगढ़ सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। घटनास्थल पर पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौजूद हैं। मामले की जांच की जा रही है। टकराने के बाद दोनों गाड़ियां जल गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें