फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खेती की बात होगी खेत पर, आएंगे मुख्यमंत्री योगी, पद्मश्री राम सरन वर्मा ने केला भेंट कर मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित

बाराबंकी। हरख ब्लॉक के दौलतपुर में आगामी नवंबर माह में ‘खेती की बात खेत पर ’शीर्षक से प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सम्मेलन में आमंत्रित किए गए हैं। दौलतपुर निवासी प्रगतिशील किसान पद्मश्री राम सरन वर्मा ने शनिवार की शाम को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर किसान सम्मेलन के आयोजन के बारे में बताया और आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में आने का आश्वासन दिया। राम सरन ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश भर के चुनिंदा किसानों को आमंत्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री को इसलिए आमंत्रित किया गया है ताकि किसानों को उनका मार्गदर्शन प्राप्त हो सके। केला उत्पादन के लिए राम सरन को वर्ष 2019 में पद्मश्री सम्मान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कर कमलों से मिला था। कई अन्य पुरस्कार भी इन्हें मिल चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें