फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कमाने गया युवक का अहमदाबाद से लौटा शव, सड़क जामकर प्रदर्शन

ishwar ashish Updated Tue, 23 Sep 2025 05:47 PM IST

बाराबंकी। दरियाबाद थाना क्षेत्र के कमोली गांव का युवक सिरताज (18) गुजरात के अहमदाबाद कमाने गया था।एक दिन पहले वहीं पर संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शव रखकर कोटवाधाम–कोटवसड़क मार्ग में खजुरी चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। आक्रोशित लोग न्याय और कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर उतर आए। सूचना मिलते ही दरियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें