फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: इंटरसिटी की चपेट में आया पशु, आधे घंटे ठप रहा रेल यातायात

दरियाबाद रेलवे स्टेशन से पहले सैदखानपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर अचानक आए एक पशु से टकराने के बाद ट्रेन के इंजन का कंप्रेशर पाइप फट गया। इस तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन करीब आधे घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही, जिससे अयोध्या रेलखंड पर यातायात पूरी आधा घंटा बाधित रहा। रेल अधिकारियों के अनुसार 04218 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस सैदखानपुर-दरियाबाद रेलवे स्टेशन के बीच लालपुर गुमान गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 157-सी के पास पहुंची ही थी कि अचानक एक पशु इंजन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि इंजन का कंप्रेशर पाइप फट गया और ट्रेन को वहीं रोकना पड़ा। इंटरसिटी के खड़े हो जाने से पीछे से आने वाली ट्रेनों पर भी असर पड़ा। लखनऊ से अयोध्या कैंट जा रही 64216 लखनऊ-अयोध्या कैंट पैसेंजर ट्रेन को सैदखानपुर रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। वहीं लखनऊ से अयोध्या होते हुए गोरखपुर जाने वाली 22550 वंदे भारत एक्सप्रेस को भी एहतियातन सैदखानपुर स्टेशन पर खड़ा करना पड़ा। करीब आधे घंटे तक अयोध्या रूट पर रेल संचालन पूरी तरह ठप रहा। इंजन के लोको पायलट और तकनीकी स्टाफ ने मौके पर काफी मशक्कत के बाद इंजन को आंशिक रूप से चालू किया, जिसके बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस किसी तरह दरियाबाद रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकी। हालांकि स्टेशन पहुंचते ही ट्रेन का पावर फिर से फेल हो गया, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। स्थिति इतनी खराब थी कि दरियाबाद रेलवे स्टेशन तक आने वाले कई यात्रियों को ट्रेन से उतरकर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। अंधेरा और कोहरा होने के कारण यात्रियों ने मोबाइल फोन की रोशनी के सहारे रेलवे लाइन और रास्ता पार किया। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि रेलवे ट्रैक के आसपास पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें