फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छठ महापर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सरोवरों पर गूंजे छठ मईया के गीत

बाराबंकी। जिले में छठ पूजा की धूम मची हुई है। शहर से लेकर गांव तक श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। आस्था और परंपरा के इस पर्व पर व्रतधारी महिलाएं पूरे विधि-विधान से छठ मैया की आराधना में लीन हैं। शहर के नागेश्वरनाथ मंदिर स्थित सरोवर पर तो पूरा शहर उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भीड़ ने घाट को भर दिया, हर तरफ छठ मैया के गीत और जयकारे गूंजते रहे। महिलाएं साड़ी में सजीं, सिर पर पूजा की टोकरी लिए जल में खड़ी होकर सूर्यदेव को अर्घ्य दे रही थीं। चारों ओर दीपों की रोशनी और लोकगीतों की मधुर ध्वनि ने वातावरण को भक्ति से भर दिया। शहर के अलावा देवा, सिरौलीगौसपुर, फतेहपुर, रामसनेहीघाट, टिकैतनगर और सूरतगंज क्षेत्रों में भी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। भोर में उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें