फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाराबंकी में धान खरीद व्यवस्था ध्वस्त, किसानों की कई-कई दिन से लगी लाइनें

बाराबंकी जिले में सरकारी धान खरीद व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। हालात यह हैं कि किसान अपने-अपने केंद्रों पर कई-कई दिन से धान से भरे बोरे लेकर खड़े हैं, लेकिन तौल का काम ठप पड़ा है। इससे किसानों को भारी परेशानी और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिले में इस बार 104 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। अब तक 26,000 क्विंटल धान की खरीद जरूर दर्ज की गई है, लेकिन उठान की रफ्तार बेहद धीमी है। रिकॉर्ड के अनुसार सिर्फ 2000 क्विंटल धान का उठान हो पाया है। नतीजा, अधिकांश केंद्रों पर जगह भर चुकी है और धान के ढेर लगे हैं। मिल मालिकों का कहना है कि उन्हें वेंडर से ‘पौष्टिक चावल’ उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, इसलिए वे उठान नहीं कर पा रहे। इसी वजह से पूरी प्रक्रिया अटक गई है और किसान दिनभर लाइन में खड़े रहकर भी खाली हाथ लौट रहे हैं। शहर की नवीन मंडी स्थल के पास स्थित खरीद केंद्र पर मौके पर जाकर जब स्थिति का जायजा लिया गया तो किसानों का दर्द खुलकर सामने आया। उन्होंने बताया कि सुबह से शाम तक इंतजार करने के बावजूद तौल नहीं हो रही। कुछ किसान दो-दो दिन से बोरों की रखवाली कर रहे हैं। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें