जैदपुर के टिकरा मुर्तजा गांव निवासी मादक पदार्थों के कुख्यात तस्कर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन की संपत्तियां पुलिस कुर्क कर रही है। जेल में बंद अज्जन की पत्नी नगमी खातून के नाम लखनऊ के सरोजनी नगर में बने मकान पर भी सोमवार को सरकारी सील लग गई। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि औरंगाबाद खालसा वार्ड स्थित 92.926 वर्गमीटर जमीन व उस पर बने मकान को कुर्क किया गया है। इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। दो दिन पहले पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने रसूलपुर में 558.70 वर्गमीटर में बनी करीब छह करोड़ रुपये कीमत की दुकानें व मकान कुर्क किया था।