बिजली संविदा कर्मी हटाए जाने बाद संविदाकर्मियों का आक्रोश भड़क उठा। संविदाकर्मियों ने उपकेंद्रों पर नारेबाजी कर विरोध जताया। लामबंद हुए संविदाकर्मी घोसियाना स्थित बिजली दफ्तर पहुंचे और बिजली मजदूर संगठन व संयुक्त मोर्चा के बैनर तले धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। बिजली मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि इसी बीच प्राइम वन कंपनी ने बिना नोटिस जिले में 380 संविदा कर्मियों को हटा दिया। संविदाकर्मियों की बहाली नहीं की गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।