बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे स्थित वेदम वर्ल्ड स्कूल में रविवार को माताओं को समर्पित कार्यक्रम मदर्स ग्लो का आयोजन किया गया। इसमें पहुंची अभिभावक महिलाओं के लिए फैशन मेहंदी और संबोधन प्रतियोगिता रखी गईं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि 2023 बैच की आईएएस सिरौलीगौसपुर तहसील की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट काव्या सी और रामनगर की पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत रही। पूरा दिन बच्चों ने अपनी मम्मी के साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आनंद उठाया और अभिभूत हो गए।