फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव के दो कांवडिया बाराबंकी में हुए सड़क हादसे में घायल

बाराबंकी में लोधेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर शुक्रवार की रात लौट रहे बाइक सवार दो कांवड़ियों की एक टेंपो से टक्कर हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएससी रामनगर से जिला अस्पताल और फिर जिला अस्पताल से इन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। दोनों कांवरिया उन्नाव जिले के शुक्लागंज गंगा घाट के रहने वाले हैं। इनमें एक का नाम गोविंद (40) और दूसरे का नाम दिलीप (66) है। दिलीप ने बताया कि बाइक गोविंद चला रहे थे। लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक के बाद रात करीब 11 बजे मेला परिसर से निकले थे। कुछ ही दूर चलने के बाद हादसा हो गया। दिलीप ने कहा कि टक्कर इतनी तेज थी कि कुछ याद ही नहीं कि किस वाहन से बाइक टकराई। दोनों को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया। देर रात करीब 12:30 बजे इन्हें लखनऊ रेफर किया गया। तब तक दोनों के परिजन भी जिला अस्पताल आ पहुंचे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें