फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल का बंबू तोड़ते हुए निकला विधायक का वाहन, समर्थकों पर कर्मियों से मारपीट का आरोप

यूपी के बाराबंकी में हैदरगढ़ क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे स्थित बारा टोल प्लाजा पर शनिवार दोपहर 2.30 बजे बड़ा बवाल हो गया। आरोप है कि विधायक दिनेश रावत का वाहन टोल का बूम (बंबू) तोड़ते हुए आगे निकल गया। उनके साथ चल रहे समर्थकों ने टोल कर्मियों से मारपीट की। टोल मैनेजर जगभान सिंह के मुताबिक, विधायक का वाहन लाइन नंबर छह से निकल रहा था। इसी दौरान टोल कलेक्टर द्वारा पास एंट्री कराने से पहले ही चालक ने गाड़ी बढ़ा दी। इससे बंबू टूट गया। इसके बाद करीब दर्जनभर समर्थकों ने ड्यूटी पर तैनात टोलकर्मी अखिलेश गौतम की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए शिफ्ट इंचार्ज राम सिंह चौहान व बृजेश यादव को भी पीटा। टोल मैनेजर का कहना है कि बारा टोल प्लाजा पर वीआईपी वाहनों को लेकर विवाद आम बात है। दो माह पहले भी एक विधायक के समर्थकों ने गेट का बंबू तोड़कर काफिले के वाहन निकाले थे। कर्मचारियों से हाथापाई की थी। हालांकि, विधायक दिनेश रावत के पीआरओ ने घटना से इन्कार किया है। उनका कहना है कि बंबू उठाते समय चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी थी। वाहन से कोई नीचे नहीं उतरा था। समर्थकों और गार्ड के बीच केवल कहासुनी हुई होगी, लेकिन मारपीट नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें