फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मछली पालन में जुटी महिलाओं को उत्साह बढ़ाने गांव पहुंचे प्रदेश के मुख्य सचिव, कहा- आत्मनिर्भर बने महिलाएं

बाराबंकी जिले के सूरतगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत मजगवां के शिवराजपुर गांव में सोमवार को स्वयं सहायता समूह द्वारा स्थापित किए गए मछली पालन प्रोजेक्ट का निरीक्षण मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने किया। मुख्य सचिव ने बायोफ्लेक टैंक का जायजा लेने के बाद महिलाओं से बात की और उनके घर भी गए। उन्होंने कहा कि मछली पालन कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। मुख्य सचिव ने उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट को प्रदेश में नजीर के रूप में प्रस्तुत किया जाए। पोखरा उत्पादन समूह और कांति उत्पादन समूह द्वारा यहां स्थापित गए छह टैंकों की संख्या बढ़ाने और गांव की महिलाओं को प्रेरित करने के लिए कहा। इस मौके पर डीएम शशांक त्रिपाठी, एसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ अ सूदन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें