फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस में बाराबंकी के अभ्युदय व विशाल का कमाल, एक को 813वीं तो दूसरे को मिली 2334वीं रैंक

देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में बाराबंकी के दो मेधावी छात्रों ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। बृहस्पतिवार को कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में इन दोनों समेत परीक्षा में सफल अन्य छात्रों का सम्मान किया गया। शहर के लखपेड़ाबाग मोहल्ले में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करने वाले मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी अभ्युदय ने जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया 800वीं रैंक प्राप्त की है। अभ्युदय ने बताया कि उनके पिता मध्य प्रदेश के एक दैनिक समाचार पत्र में क्लर्क हैं। बेहतर शिक्षा के लिए परिवार ने उन्हें बाराबंकी स्थित ननिहाल भेजा था। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिल सकी थी। एक दिन पहले परिणाम की जानकारी होने पर वह स्कूल पहुंचे और अपनी सफलता की सूचना दी। वहीं, शहर के निकट स्थित जगनेहटा गांव निवासी किसान राम प्रसाद के पुत्र विशाल ने 2334वीं रैंक हासिल की है। विशाल ने बताया कि उनके पिता किसान हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता प्राप्त की। कॉलेज के प्रबंधक सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि दाेनों छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें