फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गलत इलाज से मासूम की मौत... परिजनों ने काटा हंगामा, पुलिस ने अस्पताल संचालक को हिरासत में लिया

यूपी के बाराबंकी में इंजेक्शन लगाते ही एक मासूम की हालत बिगड़ गई, परिजन उसे इलाज के लिए ले जाते इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा काट रहे परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अस्पताल संचालक सुमित को हिरासत में ले लिया है। बदोसराय के मरकामऊ चौराहे पर शिव पटेल नर्सिंग होम संचालित है। यहां पर बृहस्पतिवार को रामनगर के प्रदीप अपने दो साल के पुत्र रिशु के सिर में फोडा था जिसके ऑपरेशन के लिए उसे भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि लगभग 11 बजे झोलाछाप रामखेलावन ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगाया। आशंका जताई जा रही है कि बेहोशी का इंजेक्शन देने के बाद डोज अधिक होने के कारण बच्चे की मौत हो गई। अचानक हुई बच्चे की मौत की सूचना से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन कार्रवाई की मांग करने लगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें