फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चकबंदी में अनियमितताओं का आरोप, किसानों ने डीएम कार्यालय का किया घेराव

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Jan 2025 10:29 PM IST

बाराबंकी में चकबंदी में अनियमितताओं को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक जनशक्ति) ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने ग्राम पंचायत बरौली में चल रही चकबंदी प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि चकबंदी में धांधली हो रही है, जिससे गांववासियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि चकबंदी प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई गई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया गांव के हित में पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान प्रक्रिया में अनियमितताएं उजागर हो रही हैं। इस कारण गांव के किसान और ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि चकबंदी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए और तब तक इसे स्थगित किया जाए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें