फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी पहुंचे भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने 2027 के चुनाव को लेकर दिया बड़ा संकेत

बाराबंकी में भाजपा नेता राम सजीवन वर्मा के आवास पर पहुंचे भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने 2027 के विधानसभा चुनाव लड़ने का संकेत दिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मौका आने पर सब कुछ मालूम हो जाएगा। इससे सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। विनय कटियार ने समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि जब तक मुलायम सिंह यादव सक्रिय थे, तब तक समाजवादी पार्टी में जान थी। उनके बाद पार्टी लगातार कमजोर होती चली गई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए कटियार ने कहा कि अखिलेश एक बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं, अब उन्हें राजनीति को और गंभीरता से समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमने अखिलेश से भी कहा है कि वे अपने चाचा शिवपाल यादव पर भी ध्यान दें। क्योंकि, पार्टी की अंदरूनी राजनीति वहीं से प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें