फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में व्यवसायी के घर से एक किलो चांदी व चार तोला सोने के जेवर चोरी

बाराबंकी में कुर्सी कस्बा की नई बस्ती में बृहस्पतिवार रात दो मकानों में करीब 10 लाख की चोरी हो गई। फर्नीचर व्यवसाई के अनुसार उनके यहां से चोर करीब एक किलो चांदी व चार तोले सोने के जेवर ले गए जबकि इनके पड़ोसी के पांच हजार की नकदी व पायल चोरी हुआ। पुलिस छानबीन में जुटी है। नई बस्ती मोहल्ले में रहने वाले ताज मोहम्मद कस्बे में फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। इनके अनुसार रात में उनकी पोती की तबीयत खराब होने के कारण पूरा परिवार नीचे के कमरे में सो गया था। इसी का फायदा उठाकर चोर छत के रास्ते ऊपर के कमरे में दाखिल हो गए। वहां रखी अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर चोरों ने करीब एक किलो चांदी, चार तोले सोने के जेवरात और लगभग दस हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने पास ही स्थित जमालुद्दीन के मकान को भी निशाना बनाया। यहां भी छत के रास्ते घर में घुसकर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ा गया और पांच हजार रुपये व पायल चोरी कर ली गई। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो कमरों में सामान बिखरा देख चोरी की वारदात का पता चला। इसके बाद पीड़ितों ने थाना कुर्सी में मामले की सूचना दी। चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं कुर्सी के प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं पर जांच करने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें