फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में शादी के 10 दिन बाद ही फंदे से लटकता मिला युवक का शव

यूपी के बाराबंकी में सत्यम मिश्रा (25) का शव शनिवार देर रात फंदे पर लटकता मिला। वह रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के उमरापुर तालुका मजरे शुक्लन पुरवा गांव के रहने वाले थे। भारतीय जनता युवा मोर्चा देवीगंज मंडल के मंडल मंत्री थे। साथ ही एचडीएफसी बैंक में एजेंट के तौर पर काम करते थे। परिजनों के अनुसार, 10 दिन पहले ही 14 मई को सत्यम की शादी शालिनी से हुई थी। शनिवार रात वह शौच के लिए घर से निकला था। लेकिन, वापस नहीं लौटा। देर रात घर के बाहर छप्पर के बासं से गमछे के सहारे उसका शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अंकित त्रिपाठी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। आगे की जांच की जा रही है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें