फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में शिक्षिका की बहन बोली- एकतरफा प्यार में की गई बहन की हत्या

बिहार के अररिया जिले में स्कूल जाते समय बाराबंकी निवासी शिक्षिका शिवानी की गोली मारकर हत्या के पीछे एकतरफा प्यार का मामला सामने आया है। मृतका की बहन ने बताया किया कि एक शिक्षक पिछले एक साल से उन पर शादी का दबाव बना रहा था। एकतरफा प्यार की वजह से ही बहन की जान गई। इतना ही नहीं शिक्षिका की दो बहनें भी बिहार में ही तैनात हैं। दरअसल, शिवानी का मूल निवास रायबरेली जिले का पिंडोली गांव है। इसलिए, अंतिम संस्कार वहीं होगा। इनके पिता बाराबंकी की सदर तहसील में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। शिवानी 2023 में अपनी दोनों बहनों के साथ बिहार में शिक्षिका चयनित हुई थी। हाल ही में खाबदा कन्हैली मध्य विद्यालय में पोस्ट हुई थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें