फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में सिलिंडर से गैस भरते समय वैन में लगी आग, दो लोग झुलसे; दो गाड़ियां जलीं

यूपी के बाराबंकी में सोमवार को एलपीजी सिलिंडर से वैन में गैस भरते समय अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पास में खड़ी दूसरी वैन को भी चपेट में ले लिया। हादसे में वैन चालक और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना कुर्सी थाना क्षेत्र के बनौका महमूदपुर गांव की है। पुलिस के अनुसार, अनवारी गांव निवासी पप्पू सुबह वैन लेकर महमूदपुर गांव में रमेश के यहां पहुंचा था। वहां पर वह वैन में एलपीजी सिलिंडर से गैस भर रहा था। तभी गैस रिसाव से सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी वैन को आगोश में ले लिया। हादसे में पप्पू बुरी तरह झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर घर के बाहर आई रमेश की पत्नी मंजू ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। इस पर वह भी झुलस गई। पास में खड़ी दूसरी वैन तक भी लपटें पहुंचीं। इससे उसमें भी आग लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने झुलसे हुए लोगों को अस्पताल भेजा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें