बाराबंकी में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मरीज लंबी कतारों में खड़े होकर डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए अपने नंबर का इंतजार करते नजर आए। अस्पताल परिसर में सुबह से ही पर्चा काउंटर और ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। बड़ी संख्या में लोग खांसी, जुकाम, सर्दी और लूज मोशन जैसी समस्याओं को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव और तापमान में बदलाव के कारण इस तरह की मौसमी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।