बाराबंकी में सिरौलीगौसपुर तहसील के दूल्हदेपुर स्थित बजरंग व्यायाम शाला पर 10वां विराट हनुमंत यज्ञ और मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन 9 फरवरी से 18 फरवरी के बीच किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 10 फरवरी को दौरा प्रस्तावित है। इसको लेकर शुक्रवार को जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने व्यायाम शाला पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जरूरी दिशा निर्देश स्थानीय प्रशासन व आयोजकों को दी गई।