बाराबंकी में पौराणिक तीर्थ स्थल महादेवा में भगवान श्री लोधेश्वर के प्रकटोत्सव के उपलक्ष में आयोजित अगहनी मेला व महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। परंपरा के अनुसार बैंड की धुन और हर हर महादेव की जय घोष के बीच डीएम सत्येंद्र कुमार कलश लेकर महादेव के दरबार में पहुंचे। यहां पर डीएम ने इसके दिनेश कुमार सिंह के साथ भूत भावन भगवान शिव की स्तुति की और विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक किया। एक ही इसी के साथ ही अगहनी मेला गुलजार हो गया है।