फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में लेखपाल भर्ती परीक्षा संपन्न, अभ्यर्थियों को कंप्यूटर के प्रश्नों ने उलझाया

बाराबंकी में आठ परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच लेखपाल भर्ती परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 2904 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2505 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। परीक्षा देकर बाहर निकले श्रावस्ती से परीक्षा देने आए केशव राम मिश्रा ने बताया कि हिंदी विषय में पूछे गए सवाल कठिन थे। पेपर में पर्यायवाची, संधि और मुहावरे से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। हालांकि, उनका पेपर अच्छा गया। बस्ती के सौरभ पांडेय ने बताया कि कंप्यूटर का पेपर कठिन था, जबकि बाकी पेपर आसान से मध्यम स्तर का रहा। उन्होंने कहा कि उन्होंने निर्धारित समय से 15 मिनट पहले ही पेपर पूरा कर लिया था। वहीं, बस्ती से ही परीक्षा देने आए अजय यादव ने बताया कि उनका पेपर अच्छा रहा और समय भी पर्याप्त मिला। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर विषय की अच्छी जानकारी रखने वाले अभ्यर्थियों का ही चयन हो पाएगा। अजय ने बताया कि उन्हें डर था कि गणित के सवाल कठिन होंगे, लेकिन मैथ में डीआई के प्रश्न पूछे गए, जो काफी आसान थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें