फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाराबंकी में लगातार 16वें दिन डायवर्जन लागू... जाम से यात्री परेशान

बाराबंकी के चौपुला चौराहे पर लगातार 16वें दिन भी डायवर्जन जारी रहने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते बाराबंकी में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। डायवर्जन लागू होने के कारण हजारों लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ रही है। सोमवार को भी चौपुला चौराहे से वाहनों को रामनगर, बहराइच और गोंडा हाईवे की ओर मोड़ दिया गया, जिससे हजारों वाहन जाम में फंस गए। इसके अलावा, कुछ वाहनों को बैरियर लगाकर बहराइच हाईवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ा जा रहा है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए दोगुनी दूरी तय करनी पड़ रही है। लगातार जारी इस समस्या से लोग बेहद परेशान हैं और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें