बाराबंकी में हरख ब्लॉक के दौलतपुर गांव में 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे पद्मश्री रामसरन वर्मा के खेत पर आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाग लेंगे। इससे पहले बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। यहां उन्होंने रामसरन वर्मा की केला, टमाटर व आलू की खेती भी देखी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री किसान के खेत से किसान पाठशाला का शुभारंभ भी करेंगे। कहा कि आधुनिक खेती किस तरह लाभकारी खेती होती है। इसका उदाहरण राम सरन वर्मा हैं। किसानों को सम्मेलन में आमंत्रित भी किया। इसी क्रम में डीएम शशांक त्रिपाठी व एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने कार्यक्रम के दृष्टिगत ब्रीफिंग भी की। सभी अधिकारियों कर्मचारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रोत्साहित और निर्देशित किया।