बाराबंकी में चंहुओर शिवरात्रि की धूम है। शिवालयों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी हैं। इसी कड़ी में सआदतगंज के बाबा जंगली नाथ शिव मंदिर, मलौली, हैदरगढ़ के अवसानेश्वर महादेव मंदिर और कुंतेश्वर महादेव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में आधी रात से श्रद्धालु जुट गए। परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। जलाभिषेक को हर कोई आतिर दिखा। लाइन में खड़े होकर नंबर आने पर भगवान भोलेनाथ को जल, दूध, धतूरा, बेलपत्र, पुष्प आधि अर्पित कर खुद को धन्य माना।