फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में अंग्रेजों की निशानी जमींदोज, छह माह के अंदर दिखेगा नया रेलवे स्टेशन

बाराबंकी में जिले की पहचान माने जाने वाले बाराबंकी रेलवे स्टेशन का स्वरूप अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन का पुनर्निर्माण तेज़ी से जारी है। करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और अनुमान है कि अगले छह महीने के भीतर नया भवन तैयार होकर यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। करीब डेढ़ साल पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका वर्चुअल शिलान्यास किया था। यह स्टेशन अंग्रेजों के जमाने में बना था और लगभग डेढ़ सदी पुराना माना जाता है। अब इसे भारतीय स्थापत्य शैली में आधुनिक सुविधाओं से लैस कर विकसित किया जा रहा है। नए भवन में यात्रियों की सुविधा को केंद्र में रखकर डिजाइन तैयार किया गया है। महिलाओं के लिए अलग शौचालय व सुविधा कक्ष, दिव्यांगजन के लिए एस्केलेटर व लिफ्ट, नया फुट ओवरब्रिज ,सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था, बेहतर प्रकाश व सुरक्षा प्रणाली विकसित हो जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्टेशन को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि यह जिले का सबसे ऊंचा और आकर्षक स्टेशन भवन बनेगा। स्टेशन अधीक्षक अरुण रायजादा ने बताया कि निर्माण युद्धस्तर पर जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें