पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को 15 जून को लखनऊ में नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। इसे लेकर बाराबंकी में भी कई जिलों से आए हुए अभ्यर्थियों को रोका गया है। इन्हें 15 जून की सुबह लखनऊ रवाना किया जाएगा। इससे पहले शनिवार को पुलिस लाइन में करीब 1200 अब अभ्यर्थियों को बुलाकर पुलिस अधिकारियों ने ब्रीफ किया।