फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी के हैदरगढ़ में समाधान दिवस में वकीलों का विरोध, सभागार की गैलरी में किया प्रदर्शन

बाराबंकी में हैदरगढ़ तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ता सभागार की गैलरी में एकत्र होकर नारेबाजी करते रहे, जबकि समाधान दिवस हाल में सामान्य दिनों की अपेक्षा सन्नाटा नजर आया। बताया जाता है कि अधिवक्ता पिछले कई दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। मांगों के समर्थन में वे लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में समाधान दिवस के अवसर पर भी उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया और प्रशासन का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें