श्री कल्याणेश्वर मंदिर से कैलाश आश्रम तक निकली यात्रा में जगह-जगह पुष्पों की वर्षा, आरती, पूजन व प्रसाद वितरण चलता रहा। भक्तिरस से सराबोर भक्तों की टोलियां सड़क के दोनों तरफ खड़ी रही। जगन्नाथ के प्रसाद भात पाने के लिए हजारों हाथ उठे दिखाई दिए। रथ खींचने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। स्वामी जगन्नाथ के जयकारों से शहर गूंज उठा।