फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: 15 साल से परिवहन सेवा बंद, 150 गांवों की दो लाख आबादी परेशान

क्षेत्र के महादेवा, कड़कापुर,भैरमपुर,भिठौली, मथुरा, फरही, जैतपुर,सहित करीब 150 गाँवो के लिये बीते करीब 15 वर्षों से परिवहन सेवा बंद पड़ी है,जिससे लगभग 150 गांवों की दो लाख से अधिक आबादी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बस सेवा बंद होने से क्षेत्र का विकास रुक गया है।रामनगर तहसील के इब्राहिमपुर गांव के निवासी मनोज मिश्रा सीत का कहना है, बस सेवा न चलने से इस क्षेत्र के किसान सब्जी लेकर बाहर नहीं जा पाते हैं जिससे औने पौने दामों में बेचना पड़ता है।और उनको नुकसान उठाना पड़ता है। आसपास अच्छे विद्यालय न होने के कारण बच्चों को दूर कस्बों में पढ़ने जाना पड़ता है, लेकिन सीधी बस सेवा न होने से समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें