बाबा साहेब पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर सियासी घमासान मचा है। यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद आवास से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देने निकले। कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट गेट पर रोक लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद डॉक्टर तनुज पूनिया ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।