फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Barabanki: थाने से मार्फीन तस्कर फरार होने में दरोगा-सिपाही समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, सस्पेंड किए गए

बाराबंकी जिले के थाना सुबेहा की हवालात से 252 ग्राम मार्फीन के साथ गिरफ्तार तस्कर असगर अली पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। भोर में जब हवालात खाली मिला तो थाने में हड़कंप मच गया। इस लापरवाही पर दरोगा, सिपाही और होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। घटना कैसे हुई? शनिवार रात सुबेहा पुलिस ने मोहम्मदपुर गांव के निवासी तस्कर असगर अली को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रतौली अंडरपास से 252 ग्राम मार्फीन के साथ गिरफ्तार किया था। रात 11:49 बजे उसे थाने लाकर लॉकअप में बंद कर दिया गया। रविवार भोर में तस्कर ने लघुशंका की इच्छा जताई। हवालात का शौचालय चोक होने के कारण होमगार्ड विनोद पाठक उसे थाना परिसर में स्थित दूसरे शौचालय ले गया। इसी दौरान, असगर अली होमगार्ड को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। घटना सुबह 4:20 बजे थानाध्यक्ष को पता चली। पुलिस की कार्रवाई लापरवाही के आरोप में रात्रिकालीन अधिकारी दरोगा शोभित शुक्ला, थाने के दीवान फहीम अहमद और होमगार्ड विनोद पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है, जबकि होमगार्ड पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें