फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Barabanki: झोपड़ी में फंदे से लटकता मिला साधु का शव, मंदिर परिसर में हड़कंप

ishwar ashish Updated Thu, 09 Jan 2025 12:26 PM IST

बाराबंकी के बदोसराय थाना क्षेत्र के अमरा कटेहरा देवी मंदिर के पास बृहस्पतिवार सुबह एक साधु का शव संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी के अंदर फंदे से लटकता मिला। घटना से मंदिर परिसर और स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान लखनऊ के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र स्थित अमानीगंज बनावा गांव निवासी 72 वर्षीय ओमप्रकाश उर्फ राधे बाबा के रूप में हुई है। शव मंदिर के सामने बनी झोपड़ी में लटकता हुआ पाया गया। वहां रहने वाले अन्य साधुओं ने सबसे पहले शव देखा और बदोसराय पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ रामनगर सौरभ श्रीवास्तव, बदोसराय, एसएचओ संतोष कुमार समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक के पास मिले आधार कार्ड और एक डायरी के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। सीओ ने बताया कि पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने जुटी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें