फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: जल शक्ति मंत्री बोले - हर मेड़ पर पेड़ लगाना ही सच्ची सेवा

कोटवाधाम (बाराबंकी)। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के सुवागढ़ा गांव में सिंचाई विभाग की करीब 40 बीघा खाली पड़ी भूमि पर मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्वयं फावड़ा चलाकर पौध रोपित किया और उसकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया। पौधरोपण के बाद मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "किसानों के पास खेत है और खेत की हर मेड़ पर एक पेड़ अवश्य होना चाहिए। पेड़ लगाने से न केवल पर्यावरण की रक्षा होती है, बल्कि यह सनातन परंपरा का भी हिस्सा है।" उन्होंने कहा कि सभी को जातिवाद से ऊपर उठकर सनातन संस्कृति के मूल्यों को अपनाना चाहिए, क्योंकि यही सबसे बड़ा और शाश्वत धर्म है। कार्यक्रम में राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने भी मौजूद सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का आभार प्रकट करते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें