बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर संजय सेतु के दोनों ओर सोमवार सुबह से भीषण जाम लगा हुआ है। घंटों लगे इस जाम में एंबुलेंस, बसें और आम यात्री वाहन फंसे हुए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाईवे पर भारी ट्रैफिक और अव्यवस्थित वाहन पार्किंग के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम कई किमी लंबा है। राहगीरों और यात्रियों का कहना है कि जाम के कारण उनके गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी हो रही है। रामनगर कोतवाल अजय त्रिपाठी ने बताया कि जाम को हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।