फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Barabanki: अयोध्या जाने पर पूर्णतया रोक, हाईवे पर अलर्ट, 12 घंटे में 35000 वाहन डायवर्ट

मौनी अमावस्या के पर्व पर अयोध्या में जुट रही भीड़ के मद्देनजर बाराबंकी से अयोध्या जाने वाले सभी प्रकार के वाहन रोक दिए गए हैं। लखनऊ की सीमा से रामसनेहीघाट तक छह बैरियर बनाए गए हैं। जहां भी हाईवे पर कोई प्रमुख रोड है, वहां पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। ताकि बीच या कट से कोई वाहन अंदर ना सके। बाराबंकी शहर के निकट चौपुला तिराहे पर एसपी दिनेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ स्वयं मौजूद है और वाहनों का डायवर्जन करा रहे हैं। हालांकि इस दौरान अयोध्या आ रहे कई राज्यों के श्रद्धालुओं में वीआईपी लोग भी शामिल है जिनसे पुलिस कर्मियों की बहस भी हो रही है मगर पुलिसकर्मी उन्हें कानून व्यवस्था और अयोध्या के हालातों से अवगत कराते हुए बहराइच हाईवे पर डाइवर्ट कर रहे हैं। मंगलवार शाम 6:00 बजे से सुबह 6:00 तक करीब 35000 वाहन बहराइच हाईवे पर भेजे गए हैं। इससे बहराइच हाईवे पर दबाव बढ़ गया है जिसे देखते हुए रामनगर और मसौली की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल सभी प्रकार के वाहनों पर रोक लगा दी गई है। जैसा अयोध्या से जानकारी आएगी, उसी हिसाब से आगे यातायात का परिवर्तन सुनिश्चित कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें