फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 गोलियों से छलनी मिला बॉबी का शव, बाराबंकी में 250 कैमरे खंगाले गए, दो करीबी समेत चार लोगों से पूछताछ जारी

बाराबंकी में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के करीबी माने जाने वाले अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी की ताबड़तोड़ गोली मारकर की गई हत्या में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस वारदात की बर्बरता की पुष्टि कर दी है। डॉक्टरों के अनुसार बॉबी के शरीर में करीब 10 गोलियां दागी गईं, जबकि चार गोलियां छूकर या इधर-उधर लगीं। चेहरे, हाथ और कंधे के पास लगी एक गोली आर-पार निकल गई, जबकि शेष गोलियां शरीर में धंसी मिलीं। फिलहाल शहर से लखनऊ रोड पर शोएब के आवास पर उसका शव रखा गया है। यहां भी भीड़भाड़ है। पुलिस तैनात कर दी गई है। शव को सुबह का करने से पहले कुछ लोगों का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी और विशेषज्ञों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताती है फायरिंग बेहद नजदीक से की गई। चेहरे और ऊपरी हिस्से को निशाना बनाना साफ दर्शाता है कि हमलावरों का इरादा सिर्फ घायल करना नहीं, बल्कि पूरी तरह से “काम तमाम” करना था। एक ही दिशा में कई गोलियां लगना पेशेवर अंदाज की ओर संकेत कर रहा है। पुलिस अब तक चार लोगों से गहन पूछताछ कर चुकी है। इनमें से दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि ये दोनों पहले अक्सर मृतक के साथ देखे जाते थे। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं रेकी या मूवमेंट की सूचना भीतर से तो लीक नहीं हुई। जांच में तेजी लाते हुए पुलिस टीमों ने लखनऊ से लेकर बाराबंकी तक की पूरी टाइमलाइन तैयार की है। अब तक करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है। कई संदिग्ध पल्सर बाइक सामने आई हैं। उनके नंबर के आधार पर मालिकों की तलाश कर पूछताछ की जा रही है। फुटेज में यह भी सामने आया कि हमलावरों ने वारदात के बाद रूट बदलकर अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल किया, ताकि पीछा करना मुश्किल हो। हालांकि पुलिस मोबाइल सीडीआर और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए संदिग्धों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें