बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव में सपा समर्थित अनुसूचित जाति के प्रधान को उनके घर के प्लाॅट में घुसकर दो युवकों ने गोली मार दी। एक गोली उनके बाएं हाथ और दूसरी पेट में लगी है। पुलिस ने घायल प्रधान को जिला अस्पताल भेजा है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरा भाग गया।