फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांदा में सड़क हादसा, स्कूल की वैन डंपर में घुसी, दुर्घटना में छात्रा की मौत

शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Feb 2025 07:30 PM IST

छात्र-छात्राओं से भरी प्राइवेट स्कूल की वैन सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। छह बच्चे जख्मी हुए हैं, जिसमें दो को जिला अस्पताल रेफर किया है। इसके बाद दोनों रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, तहसीलदार ने बताया कि जांच में चालक के नशे में होने की बात सामने आई है। वहीं चालक हादसे के बाद भाग गया। पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा में जेडी पब्लिक स्कूल है। इस स्कूल के बच्चों को घर से लाने और छोड़ने के लिए लगाई गई वैन अपना अंतिम चक्कर पूरा कर रही थी। मंगलवार को दोपहर तीन बजे के करीब स्कूल से करीब सात बच्चों को लेकर यह वैन मरझा मोड़ पर पहुंची, तभी सड़क किनारे खड़े खराब गिट्टी से भरे डंपर से पीछे से टकरा गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें