मटौंध के मरौली का डेरा गांव निवासी गुड़िया, संगीता, गीता, अमरजीत, निशा, मलखान, रामकृपाल आदि ने जिलाधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनके खेत लगभग तीन बीघा में विरोध के बावजूद बालू ठेकेदारों ने बंदूक का भय दिखाकर 30 से 35 फिट गहराई से बालू निकाल ली है। वह विरोध करती हैं तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। उनके खेतों से जबरन खनन के लिए रास्ता भी बना लिया है। इससे पूर्व वह 27 मार्च को भी प्रार्थना पत्र दे चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।