पुलिस अधिकारी बनकर विभिन्न मुकदमों में वादी और प्रतिवादी को झांसा देकर वसूली करने वाले गिरोह का बिसंडा और साइबर सेल ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के शातिर यूपी कॉप एप के माध्यम से एफआईआर डाउनलोड कर वादी प्रतिवादी को कार्रवाई का भरोसा देकर मुकदमा समाप्त करने का झांसा देकर रुपयों की वसूली करते थे। बिसंडा थाने में एक ऐसा ही मामला सामने आने पर थाना पुलिस और सर्विलांस ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।