दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। मटौंध थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव निवासी शिवदास पाल (43), पुत्र अतुल (12) व चचेरे भाई दादूराम पाल (44) के साथ बाइक से बांदा आ रहे थे। उधर, दूसरी ओर से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के पड़वार गांव निवासी राजाबाबू (20) अपने पारिवारिक प्रदीप (16) व दौलत निषाद (16) के साथ बाइक से बांदा से पड़वार गांव जा रहे थे। शनिवार को दोपहर ढाई बजे के करीब मटौंध थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव के मोड़ पर दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में शिवदास, अतुल, दादूराम, राजाबाबू, प्रदीप गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां सभी का इलाज किया गया।