अयोध्याधाम से दर्शन कर रविवार को दोपहर बागेश्वर धाम (छतरपुर, मध्य प्रदेश) जा रहे श्रद्धालुओं से भरी कार मवेशी से टकराकर नाले में गिर गई। इसमें कार सवार पिता-पुत्री समेत सात लोग घायल हो गए। तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंदौर के बकतेश्वर बिहार निवासी पवन शर्मा ने बताया कि एक ही परिवार के सात लोग इंदौर से अयोध्याधाम दर्शन करने गए थे। वहां से रामलला के दर्शन कर वह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम जा रहे थे। बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे सर्विस लेन पर रविवार की सुबह अचानक कार के सामने एक मवेशी आ गया।